28 Dec 2023

जाने किस दिल में बसेगी


जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।                                                       

मैं अपने शेर रख दूंगा उसके लबों पर इस तरहा,

वो जब भी, जहाँ भी, जो भी पढ़ेगी मुझे याद करेगी।

जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।

             उसकी जुगनू सी चमकती आँखों का क्या कहना,

           

              वो अमावस भी, चाँदनी रात करेगी।

    

              जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

                       वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।

ना जाने किसका बदन महकेगा अब उसकी ख़ुशबू से,

वो जिससे भी मिलेगी मौसम ख़ुशगवार करेगी।

जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।


    एक लम्हा जो छू लिया था उसने मुझको,


    वो ताउम्र मेरी साँसों में महका करेगी।

             

                 जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

                            वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी। 

तेरी बेपनाह मोहब्बत से भीगा हुआ हूँ मैं,

वो तेरी एक ख्वाहिश है, जो मुझे बरबाद करेगी।

जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।

 

    ये हकीकत है की अब मिल नहीं पाएंगे हम


    वो सिर्फ मौत है जो ये इश्क मुकम्मल करेगी।


    जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी,

                            वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।

तजुर्बा-ए-मोहब्बत ये बताता है ए-दोस्त,

ये मोहब्बत ज़िन्दगी बरबाद करेगी।

जाने किस दिल में बसेगी, जाने किसे शादाब करेगी

वो लड़की जिससे भी मोहब्बत करेगी उसे आबाद करेगी।    

पंकज कुमार शर्मा  ‘प्रखर’

कोटा राज.

No comments:

Post a Comment

युवा नरेन्द्र से स्वामी विवेकानंद तक....

  जाज्वल्य मान व्यक्तित्व के धनी स्वामी विवेकानंद ‘ विवेकानंद ’ बनने से पहले नरेन्द्र नाम के एक साधारण से बालक थे। इनका जन्म कोलकता में एक स...